बठिंडा। 58वें पंजाब स्कूल खेल अंडर 19 ब्वायज-गर्ल्स कबड्डी-हैंडबाल का समापन सोमवार शाम को हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह सेंट जेवियर्स स्कूल प्रांगण में हुआ। मुख्यातिथि भाजपा देहाती प्रधान दयाल सोढ़ी और डीईओ सेकेंडरी हरदीप सिंह तग्गड़, प्यारे लाल करनैल सिंह ट्रस्ट के चेयरमैन पवन कुमार सिंगला ने विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
एईओ पवित्र कौर ने समापन अवसर पर हुए खेल मुकाबलों का परिणाम घोषित किया। इनमें हैंडबाल ब्वायज में पटियाला ने पहला स्थान अर्जित किया। वहीं बठिंडा दूसरे जबकि लुधियाना की टीम तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों में पहला स्थान कैरो विंग तरनतारन को मिला। दूसरा स्थान जवाहर नगर विंग लुधियाना और तीसरे स्थान पर लुधियाना की टीम रही। इस अवसर पर बलकरण बल के निर्देशन में विद्यार्थियों ने कोरियोग्राफी पेश की। आयोजन में शानदार सेवाएं देने वालों को प्रशंसा पत्र दिए गए।
अपने संबोधन में डीईओ ने निष्पक्ष और समर्पित सेवाओं के बूते खेल आयोजन के सफलतापूर्वक सिरे चढ़ने पर बधाई दी, साथ ही सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जंग लड़ने की प्रेरणा दी।
इस टूर्नामेंट में सुखवीर सिंह, नाजर सिंह, हरमंदर सिंह, मनदीप कौर, बलजीत सिंह, प्रेम मित्तल, स्काउट इंचार्ज हरपिंदर कौर, मक्खन सिंह, हरचरण सिंह, अमरदीप सिंह, भूपिंदर कौर, परमजीत सिंह, हरचरण सिंह, सुखजिंदर पाल सिंह, रमनदीप सिंह, सुखचरण सिंह, मनदीप कौर, जसवीर सिंह, गुरसेवक सिंह, नवसंगीत सिंह, हरभगवान सिंह, राकेश नरूला, राधेश्याम, भिंदरपाल कौर, दविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह और रमेश सिंह का योगदान रहा।