फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी पक्ष की भूमिका को लेकर प्रदर्शन

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Bathinda
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदकोट। छात्रा अपहरण कांड में सरकारी पक्ष की भूमिका के खिलाफ रविवार को गुंडागर्दी विरोधी एक्शन कमेटी ने शहर में रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने विभिन्न बाजारों से रोष मार्च भी निकाला और छात्रा को पीड़ित परिवार के हवाले करने की मांग रखी।
विज्ञापन

इस मौके पर एक्शन कमेटी में शामिल विभिन्न संगठनों के नेताओं बूटा सिंह, कुलदीप शर्मा, गुरदित्त सिंह सेखों, स्वर्ण सिंह, सरबन सिंह, जगतार सिंह विरदी, नवदीप सिंह, अशोक कौशल, राजिंदर सिंह, भूपिंदर सिंह संगतपूरा ने कहा कि स्थानीय अदालत में अभिभावकों की ओर से छात्रा को लेकर दायर याचिकाओं पर सरकारी पक्ष सही भूमिका अदा नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि सरकारी पक्ष की तरफ से जवाब दाखिल करने के नाम पर जानबूझ कर देरी की जा रही है। सरकारी पक्ष की इस नीति से आरोपियों का पक्ष लिया जा रहा है। इस मौके पर केस की पैरवी कर रहे सरकारी वकील को तुरंत बदलने की मांग करते हुए एक्शन कमेटी ने ऐलान किया है कि इस नीति के चलते 27 नवंबर के जालंधर प्रदर्शन से पहले फरीदकोट में एक बड़ा एक्शन किया जाएगा। इस मौके पर पंजाब स्टूडेंट यूनियन ने भी सरकार की भूमिका को लेकर 21 से 23 नवंबर तक पंजाब भर के शिक्षण संस्थानों में रोष प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें