फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम कानून को सख्ती से लागू करने की मांग

Fri, 19 Oct 2012 12:00 PM IST
Bathinda
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटकपूरा(फरीदकोट)। सर्व सफाई मजदूर यूनियन ने राज्य सरकार से सफाई मजदूरों का शोषण रोकने के लिए श्रम कानून को सख्ती से लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर यूनियन के एक वफद ने प्रांतीय प्रधान नत्थूराम नीलकंठ की अगुवाई में श्रम मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी से भी मुलाकात की है। वफद ने मंत्री सुरजीत ज्याणी को बताया कि पंजाब में लंबे समय से ही सरकारी और निजी संस्थानों में काम करने वाले अस्थायी सफाई कर्मियों का शोषण किया जा रहा है। श्रम कानून के लागू न होने की वजह से ना तो उन्हें कोई छुट्टी दी जाती है और न ही उचित वेतनमान मिलता है। यूनियन ने अपनी लंबित मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपते हुए पंजाब के सभी सफाई मजदूरों को श्रम कानून के दायरे में लाने, 10 से 20 हजार रुपये वेतन देने, साप्ताहिक समेत सरकारी छुट्टी का लाभ देने और सभी अस्थायी मजदूरों को भी स्थायी कर्मियों की तरह सुविधाएं देने और केंद्र सरकार की तरह पंजाब में भी सफाई आयोग गठित करने की मांग की गई। इस वफद में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, जिला महासचिव हरबंस लाल शर्मा समेत यूनियन के प्रांतीय महासचिव रमेश कुमार दीवाना, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, रवि कुमार, शशि कुमार, प्रचार सचिव अविनाश चौहान, सुशील कुमार, निरंजन कुमार, मूलचंद, विक्की कुमार, सुरेश कुमार व राजू कांगड़ा भी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें