फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बंबीहा गैंग का गुर्गा सुरिंदर पाल बिल्ला अस्पताल से फरार, यहीं पर दाखिल है कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई

Sat, 15 Jul 2023 09:59 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

पांच दिन पहले सीआईए स्टाफ ने व्यापारियों को धमका कर फिरौती वसूलने के मामले में मुठभेड़ के बाद सुरिंदर पाल बिल्ला को गिरफ्तार किया था। गोली लगने से बिल्ला घायल  हुआ था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल से शनिवार सुबह बिल्ला चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती सुरिंदर बिल्ला। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचारधीन बंबीहा गैंग का गुर्गा सुरिंदर पाल बिल्ला शनिवार सुबह फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं इसी अस्पताल में इन दिनों कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई भी दाखिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पांच दिन पहले सीआईए स्टाफ ने व्यापारियों को धमका कर फिरौती वसूलने के मामले में मुठभेड़ के बाद सुरिंदर पाल बिल्ला को गिरफ्तार किया था। एनकाउंटर में गोली लगने से बिल्ला घायल  हुआ था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल से शनिवार सुबह बिल्ला चकमा देकर फरार हो गया। अब ऐसे में पुलिस और प्रशासन को लॉरेंस बिश्नोई की सुरक्षा को लेकर और भी सतर्क हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें