फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल ने केजरीवाल पर साधा निशाना

Thu, 16 Jan 2014 09:59 PM IST
अमर उजाला, (गिद्दड़बाहा/मुक्तसर)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि जन संघर्ष कर लोगों से संपर्क कायम करने वाले नेता ही लोगों की समस्याओं को समझ सकते हैं और उन्हें बेहतर ढंग से हल कर सकते हैं।
विज्ञापन



दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली पर चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल ने सत्ता में आने से पहले लोगों से बड़े-बड़े वादे किए। मगर सत्ता हाथ में आते ही वादे पूरे न कर सके। मुख्यमंत्री वीरवार को गिद्दड़बाहा के विभिन्न वार्डों में संगत दर्शन कार्यक्रमों के दौरान बोल रहे थे।


गिद्दड़बाहा में संगत दर्शन के  दौरान भी केजरीवाल मुख्यमंत्री बादल के निशाने पर रहे। बादल ने कहा कि केजरीवाल ने उनके संगत दर्शन कार्यक्रम की नकल करते हुए जनता दरबार लगाने की घोषणा की थी। मगर उनका जनता दरबार एक ही दिन में फ्लॉप हो गया।
विज्ञापन



जिस कारण उन्होंने अब जनता दरबार न लगाने का फैसला किया है। यह सब कुछ इसी कारण हुआ कि केजरीवाल न ही जन सेवक हैं और न ही उन्होंने कभी कोई संघर्ष किया है। लोगों में रहने वाले नेता ही जन समस्याओं को समझ सकते हैं। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए बादल बोले कि कांग्रेस के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, भुखमरी जैसी कुरीतियों ने जन्म लिया है।


इन बुराइयों का खात्मा तभी संभव है, जब केंद्र से कांग्रेस का सफाया होगा। मुख्यमंत्री ने लोगों को आगामी चुनाव में कांग्रेस का पूरा सफाया करने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी राज्य के विकास में संसदीय चुनाव की अहम भूमिका होती है, क्योंकि केंद्र में बनने वाली सरकार ने ही राज्यों को वित्तीय मदद देनी होती है।


केंद्र में एनडीए की सरकार आएगी तो राज्य का विकास और तेजी से होगा। इस दौरान आम आदमी पार्टी में खींचतान पर उन्होंने कहा कि यह आप का अंदरूनी मामला है। संगत दर्शन दौरान मुख्यमंत्री ने जेल काटने वाले बुजुर्गों और उनके परिजनों का सम्मान भी किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें