इस तरह से शिअद प्रत्याशी के रूप में एक और नया चेहरा सामने आ गया है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां से गुरचरन सिंह गालिब शिअद उम्मीदवार थे और कांग्रेस के मनीष तिवारी से हार गए थे।
अभी तक कांग्रेस ने यहां से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, लेकिन तिवारी को फिर से टिकट मिलना तय माना जा रहा है।
आम आदमी पार्टी पहले ही एडवोकेट एचएस फुल्का को मैदान में उतार चुकी है। इससे पहले जारी छह उम्मीदवारों की सूची में भी चार सीटों पर शिअद के प्रत्याशी बदले गए हैं।
श्री आनंदपुर साहिब से प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, फतेहगढ़ साहिब से कुलवंत सिंह, जालंधर से पवन कुमार टीनू और खडूर साहिब से रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा नए उम्मीदवार हैं।
पिछले लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर शिअद उम्मीदवारों के रूप में क्रमश: डॉ. दलजीत सिंह चीमा, विधानसभा के स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल, हंस राज हंस और डॉ. रत्न सिंह अजनाला मैदान में थीं।
केवल बठिंडा और संगरूर लोकसभा सीटों पर ही पिछले चुनाव के उम्मीदवारों हरसिमरत बादल और सुखदेव सिंह ढींडसा को दोहराया गया है।
चंदूमाजरा के श्री आनंदपुर साहिब जाने से पटियाला में भी नया प्रत्याशी आना तय है। अब निगाहें शिअद कोटे की पटियाला, फिरोजपुर और फरीदकोट सीटों पर प्र्रत्याशियों की घोषणा पर टिकी हैं। अमृतसर, गुरदासपुर और होशियारपुर से भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतारने हैं।