फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: गवर्नर्स गोल्फ कप में उपविजेता बना जोरावर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हॉकी ओलंपियन व जूनियर विश्व कप विजेता कप्तान गगन अजीत सिंह के 9 वर्षीय बेटे जोरावर चहल ने चंडीगढ़ गोल्फ एसोसिएशन की ओर से आयोजित पहले गवर्नर्स कप में 39 अंकों के दूसरा स्थान हासिल किया। पिछले दिनों जोरावर ने गुरुग्राम में आयोजित यूएस कप में खिताब जीता था। उनका परिवार मूल रूप से पंजाब के फिरोजपुर का है। उनके पिता गगन अजीत सिंह ने अपनी कप्तानी में भारत को 2001 में जूनियर विश्व कप जिताया था। 2000 में सिडनी और 2004 में एथेंस ओलंपिक खेलों में भाग लिया। एशियाई खेलों में रजत पदक जीता। जोरावर के परिवार में और भी बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी रहे हैं जिनमें भारतीय टीम के कप्तान हरमीक सिंह, अजीत सिंह, नवशेर सिंह व रूपिंदर पाल सिंह भी शामिल है। अपने परिवार की खेल परंपरा को अब जोरावर गोल्फ में हुनर के साथ आगे बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें