फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: तरनतारन में दिनदहाड़े युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग में वारदात का शक

Sun, 30 Aug 2026 10:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरनतारन। बस स्टैंड के पास रविवार को दिनदहाड़े 20 वर्षीय युवक जगजीत सिंह निवासी गांव कद गिल की चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जगजीत डीजे का काम करता था। करीब एक माह पहले उस पर गांव नारंगाबाद की एक युवती को घर से ले जाने का आरोप लगा था। रविवार को युवती की मां उनसे मिलने आई थी। इसके बाद जगजीत उसे मोटरसाइकिल से बस स्टैंड छोड़ने जा रहा था तभी हमलावरों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने युवती के भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें