फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: बीआरटीएस के फ्लाईओवर से गिरकर युवक की मौत

Fri, 02 Jun 2023 07:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
बस को ओवरटेक कर रही कार से हुई बाइक की सीधी भिड़ंत, केस दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


अमृतसर। मजीठा रोड थानाक्षेत्र बटाला रोड पर स्थित बीआरटीएस के फ्लाईओवर से तेज रफ्तार बाइक सवार नीचे गिर गया। सामने से आ रही कार के साथ टक्कर होने से यह हादसा हुआ। युवक की अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में ही मौत हो गई। पुल के ऊपर तेज रफ्तार कार बस को ओवरटेक कर रही थी, इस दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। पुलिस ने युवक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने संबंधी कार्रवाई शुरु कर दी। मजीठा रोड थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि कार चालक परमदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव राय चक निवासी हरदीप सिंह (50) एसजीपीसी में नौकरी करता है। रविवार की रात को वह डयूटी खत्म करने के बाद अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। बटाला रोड पहुंचने पर उन्होंने वेरका की ओर जाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल को बीआरटीएस के फ्लाईओवर (पुल) पर चढ़ा दिया। रास्ते में वेरका की ओर से आ रही बीआरटीएस की तेज रफ्तार बस को वेरका की तरफ से ही आ रही तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। हरदीप सिंह की बाइक की भी काफी तेज थी। कार और बाइक का आमना-सामना होने पर कार और बाइक सवार ब्रेक नहीं लगा पाए और दोनों की टक्कर हो गई। इस भयानक टक्कर से बाइक सवार पुल से नीचे गिर गया। घटना के बाद आरोपी कार को वहीं छोड़कर फरार हो गया। जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कार चालक की पहचान परमवीर सिंह के तौर पर कर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जित है बीआरटीएस लेन में प्राइवेट वाहन


पुलिस ने बीआरटीएस लेन में निजी वाहनों को ले जाने पर रोक लगाई है। बीआरटीएस प्रोजेक्ट के तहत बनाए फ्लाईओवर और रास्ते सिर्फ बीआरटीएस बसों के लिए ही बनाए गए हैं। निजी वाहन चालक के इसमें प्रवेश करने पर हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। पिछले दिनों के दौरान पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह की हिदायतों पर पुलिस ने सभी बीआरटीएस लेन और पुलों पर नाकेबंदी करके दर्जनों वाहनों के चालान किए थे। लेकिन बावजूद इसके लोग अपने वाहनों को इनके अंदर ले जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें