मोटरसाइकिल और कार में हुई टक्कर में मोटरसाइकिल स्वार की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
कुलविंदर सिंह वासी डालेके ने थाना सदर तरनतारन की पुलिस को बताया कि वह अपने पिता के साथ गांव डालेके को जा रहा था।
उसका चाचा हरभजन सिंह निवासी डालेके नूरदी चौक पर उन्हें मिला व उनके साथ चल पड़ा। जब वह शहबाजपुर के पास पहुंचे तो पीछे से एक सफारी गाड़ी आ रही थी, जिसने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
इससे हरभजन सिंह सड़क पर गिर गया। जब उसे गुरु रामदास अस्पताल अमृतसर ले जाया गया तो वहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।