फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह ने 3 मई की बैठक में पंथक जत्थेबंदियों को शामिल होने की अपील की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन गुरुबानी में अतिरिक्त लंगा-मात्रा लगाकर स्वरूप छापने के मामले में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की ओर से बुलाई तीन मई की बैठक में पंथक जत्थेबंदियों को शामिल होने की अपील की सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह ने की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन गुरुबानी के साथ अतिरिक्त शब्द या लग-मात्रा जोड़ने का किसी को अधिकार नहीं। कुछ लोगों ने गुरुबानी के साथ छेड़छाड़ करके सिख संगतों की भावनाओं को चोट पहुंचाई है। पंथ विरोधियों की इस हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि गुरुबानी के साथ छेड़छाड़ का मामला बेहद गंभीर है, जिसे लेकर समूचे खालसा पंथ की जत्थेबंदियां एकजुट हों। सिंह साहिब ने कहा कि इस संबंध में पंथक तौर पर विचार करने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब की ओर से 3 मई को पंथक जत्थेबंदियों की विशेष बैठक बुलाई गई है। उन्होंने अपील की है कि सभी जत्थेबंदियां भेदभाव भुला कर उस दिन श्री अकाल तख्त साहिब में होने वाली इस बैठक में जरूर शामिल हों, जिससे पंथक विचार के जरिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन गुरुबानी के साथ छेड़छाड़ के दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें