फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: अमृतसर में दिनदहाड़े युवक को गोलियों से भूना, घर से काम पर निकला था साहना सिंह, रास्ते में कर दी हत्या

Mon, 30 Mar 2026 06:51 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के अमृतसर में युवक की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतक साहना सिंह गांव राजाताल का रहने वाला था। वारदात के बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
Crime - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को गोलियों से भून दिया। घटना हलका अटारी इलाके की है, जहां घर से काम पर जा रहे युवक को रस्ते में रोककर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी। वारदात सोमवार सुबह करीब 11:00 की है। मृतक साहना सिंह गांव राजाताल का रहने वाला था। वारदात के बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


इस वारदात को लूट के इरादे के साथ भी जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या करने के बाद आरोपी उसकी बाइक और मोबाइल फोन लूटकर ले गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन


फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, जिसमें आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी और अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखा जा रहा है। एसएसपी सुहैल मीर ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें सक्रिय कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें