संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। थाना गेट हकीमा की पुलिस द्वारा स्पेशल नाकाबंदी के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा थाने के बाहर नाका लगाकर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मनप्रीत सिंह उर्फ कालू निवासी गांव अमरकोट जिला तरनतारन को मोटरसाइकिल समेत रोका गया।
जांच के दौरान मोटरसाइकिल चोरी की निकली, उसे गिरफ्तार करके केस दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।