फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: नशा करने से रोकने पर युवक की हत्या, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से किया हमला, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

बटाला। बटाला के क्षेत्र भुल्लर रोड के पास जब एक युवक ने कुछ युवकों को नशा करने से रोका तो उन्होंने 22 वर्षीय युवक की तेजधार हथियार से हमला करके हत्या कर दी। वहीं युवक के पिता को भी घायल कर दिया। मृतक की पहचान गुरु नानक नगर बटाला निवासी हसनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल गुरदीप सिंह ने बताया कि उसका बेटा हसनप्रीत सिंह होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था। करीब दो दिन पहले ही वह चंडीगढ़ से बटाला आया हुआ था। वह अपने घर के पास जब कुत्ते को रोटी डालने गया तो उसकी करीब चार लड़कों से किसी बात को लेकर बहस हो गया। इसी दौरान जब उसका बेटा घर वापस आने लगा तो उक्त युवकों ने अपने दोस्तों को बुला लिया और उसपर और उसके बेटे पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में हसनप्रीत को अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसके बेटे हसनप्रीत सिंह की मौत हो गई। डीएसपी एडी सिंह ने बताया कि मृतक युवक के पिता गुरदीप सिंह के बयानों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें