फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में क्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार गम में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। बीते कई वर्षों से दुबई में काम कर रहें कस्बा जंडियाला गुरु के युवक यादविंदर सिंह की क्रेन से गिरने से मौत हो गई है। यादविंदर सिंह एक भवन निर्माण कंपनी में काम करता था। रविवार को सुबह वह क्रेन में बैठकर काम कर रहा था। अचानक क्रेन की सीट टूट गई और वह नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। यादविंदर सिंह जंडियाला गुरु के मोहल्ला शेखपुरा बाबा नाम देव रोड का रहने वाला था। वह दुबई में अपने पिता सुखचैन सिंह के साथ ही काम करता था। रविवार को सुबह सुखचैन सिंह ने बेटे की मौत की खबर परिजनों को दी। उसकी मौत के समाचार ने पूरे इलाके मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें