फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुरः चार केंद्र में लगाए गए टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। जिले में चार केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन लगाने की शुरुआत शनिवार को हो गई है। पुराने सिविल अस्पताल में हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा सबसे पहले वैक्सीन ली। इसके बात डाक्टरों व कर्मचारियों को वैक्सीन दी गई। डीसी मोहम्मद इशफाक ने बताया कि टीकाकरण के लिए जिला अस्पताल गुरदासपुर, सिविल अस्पताल बटाला, सीएचसी कलानौर, तिब्बड़ी कैंट को सेंटर बनाया गया है। पहले चरण के तहत रजिस्टर्ड हुए करीब नौ हजार सरकारी व प्राइवेट हेल्थ वर्करों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर टीकाकरण प्रबंधन के लिए पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है। इस मौके पर सिविल सर्जन डा. वरिंदर जगत, एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा चेयरमैन मिल्क प्लांट गुरदासपुर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें