फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक हिरासत में भेजा गया गैंगस्टर लखविंदर लंडा का साथी यश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। अमृतसर की अदालत ने सब-इंस्पेक्टर की कार के नीचे आईईडी लगाने वाले और लखविंदर लंडा के साथी युवराज सभ्रवाल उर्फ यश को 13 अक्तूबर 2022 तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। सीआईए स्टाफ ने यश का 7 दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद वीरवार को बाद दोपहर अदालत में पेश किया था।
विज्ञापन

गौर हो कि स्थानीय रतन सिंह चौक के निकट रहने वाले युवराज सभ्रवाल उर्फ यश ने दीपक नामक एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर 16 अगस्त को अलसुबह सब-इंस्पेक्टर की कार के नीचे आईईडी लगाई थी। यश कनाडा बैठे गैंगस्टर लखविंदर लंडा के लिए काम करता है। वह हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कत्ल, डकैती समेत अन्य केस दर्ज हैं। पुलिस ने उसे हिमाचल के कुल्लू से गिरफ्तार किया था। अदालत में 23 सितंबर को पेश किए जाने पर पूछताछ के लिए यश को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दिया था। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस उसे अदालत में पेश करने पहुंची, जहां न्यायाधीश ने आरोपी को 13 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें