फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: खासा शराब फैक्ट्री के वर्करों ने किया प्रदर्शन

Tue, 11 Feb 2025 10:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। खासा शराब फैक्ट्री के वर्करों ने शराब फैक्ट्री के बाहर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी वर्करों की मांगों के समर्थन में सरपंच निरवैर सिंह भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वर्करों को जो वेतन दिया जाता है, वह बहुत कम है। उनसे 12 घंटे तक काम लिया जाता है, जो उनके साथ नाइंसाफी है। उन्होंने कहा कि यहां महिलाओं समेत करीब 700 वर्कर हैं। जो 30 साल से काम कर रहे हैं, उन्हें 12000 रुपये मासिक वेतन दिया जाता है जबकि प्रवासियों को 20000 प्रतिमाह वेतन दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जहां पर भी फैक्ट्री लगती है, वहां के निवासियों को काम के लिए पहल दी जाती है, लेकिन इस फैक्ट्री में इससे विपरीत बाहर के प्रवासियों को 80% काम दिया जा रहा है। यह नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरपंच ने कहा कि जब तक फैक्ट्री मालिक मजदूरों के हक नहीं देता तब तक वे इन मजदूरों के साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें