फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: औजला ने संसद में उठाया प्लास्टिक डोर का मुद्दा, बैन के लिए कानून बनाने की मांग

Tue, 11 Feb 2025 10:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ने भी चलाया था प्लास्टिक डोर के खिलाफ अभियान, निकले सार्थक परिणाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने लोकसभा में चाइना एवं प्लास्टिक डोर पर देशभर में बैन लगाने के लिए आवाज उठाई। अमृतसर से सांसद औजला ने कहा कि पंजाब में प्लास्टिक डोर का खुलेआम उपयोग हो रहा है। यह डोर कई लोगों की जान ले चुकी है। यह डोर इंसानों के साथ-साथ पक्षियों के लिए भी घातक है। पंजाब में इस डोर से हुए मौतों को लेकर मीडिया में भी रिपोर्ट प्रकाशित होती रहती है। भारत में बिकने व बनने वाली इस डोर पर पाबंदी लगाई जाए व इस पर लोकसभा में कानून पास किया जाए। उल्लेखनीय है कि अमर उजाला की ओर से भी इस बार नवंबर, दिसंबर और जनवरी माह में जैसे ही पंजाब में पतंगबाजी शुरू हुई तो घातक चाइना एंव प्लास्टिक डोर के खिलाफ अभियान चलाया गया था, जिसके सार्थक परिणाम सामने आए। कई दिनों तक इस लेकर रिपोर्ट भी प्रकाशित होती रही। अंत जिला प्रशासन और सरकार को इस पर पाबंदी के आदेश जारी करने पड़े। पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक मामले चाइना डोर की बिक्री के पकड़े। पुलिस ने ड्रोन उड़ाकर चाइना डोर के इस्तेमाल करने वालों को पकड़ा भी। बड़ी संख्या में प्लास्टिक डोर के गट्टू भी जब्त कर इसे बेचने वालों पर मामले दर्ज किए। यहां तक के अलग-अलग एनजीओ ने प्लास्टिक डोर के गट्टू जला कर इस पर पाबंदी लगाने की मांग की।

— पंकज शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें