जवानों का मुंह मीठा करवाती महिलाएं।
- फोटो : ANI
बता दें कि हर साल रक्षाबंधन पर कई महिलाओं वाघा-बॉर्डर सहित पंजाब के साथ लगते पाकिस्तान की सीमा पर तैनात हमारे जवानों को खास तौर पर राखी बांधने पहुंचती हैं। यह सिलसिला कई वर्षों से चला आ रहा है। इस सिलसिले में शनिवार को भी रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाओं ने अमृतसर के अटारी-वाघा सीमा पर बीएसएफ के जवानों को रक्षासूत्र और उन्हें मिठाई खिलाई। वहीं महिलाओं ने हमारे जवानों व देश की सुख समृद्धि की कामना भी की।
सीआरपीएफ जवानों को महिलाओं ने बांधी राखी
चंडीगढ़ में सीआरपीएफ की 13 बटालियन में महिलाओं और स्कूली छात्राओं ने सीआरपीएफ के जवानों को राखी बांधी। सीआरपीएफ की 13 बटालियन की महिला कमांडेंट कमल सिसोदिया ने रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस खास मौके पर स्कूली छात्र और विभिन्न संस्थानों की महिलाएं कितने प्रेम और आनंद के साथ सीआरपीएफ की 13 बटालियन में आई हैं। यह बंधन हमारे दिलों में गहराई से समाया हुआ है। देश के रक्षक सीआरपीएफ ने देशवासियों का विश्वास अर्जित किया है। आज हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि जब तक सीआरपीएफ है, देश हर परिस्थिति में सुरक्षित रहेगा।