संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। मां बोली चौक बरियार में एक टिप्पर ने मोटरसाइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
थाना दीनानगर की पुलिस ने अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दंपती के बेटे अर्शदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहा था। उसके पिता कुलजीत लाल और मां संतोष अलग मोटरसाइकिल पर सवार थे। जैसे ही वे बरियार पहुंचे तो तेज रफ्तार टिप्पर ने उनके माता-पिता को चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी माता की मौके पर ही मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए।