संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। थाना पुराना शाला के अधीन आते गांव सैदोवाल कलां के पास एक तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने महिला को टक्कर मार दी। सिर में गहरी चोट लगने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बलविंदर सिंह पुत्र सेवा सिंह निवासी चक्क शरीफ ने बताया कि वीरवार को उसकी बहू नवदीप कौर अपनी स्कूटी पर गुरदासपुर से निजी काम करके अपने घर गांव चक्क शरीफ लाैट रही थी। शाम करीब पौने सात बजे जब वह सैदोवाल कलां से थोड़ा आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो सामने से एक तेज रफ्तार से स्कूटी आ रही थी, जिसे अमनदीप सिंह निवासी गोहत पोखर चला रहा था। उसने अपनी स्कूटी उनकी बहू में मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गई। सिर में गहरी चोट लगने से उनकी बहू की मौत हो गई। घटना के बाद स्कूटी चालक मौके से फरार हो गया।