फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: महिला ने थाने के बाहर किया आत्मदाह का प्रयास

Mon, 12 Oct 2026 07:16 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के कथित भेदभावपूर्ण रवैये का जताया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। सोमवार को सिविल लाइन थाने के बाहर एक महिला ने पुलिस पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए आत्मदाह का प्रयास किया। महिला ने खुद पर तेल डाल लिया था, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे समय रहते रोक लिया। यह घटना पुलिस के कथित भेदभावपूर्ण रवैये के विरोध में हुई।
महिला की पहचान अंजली के रूप में हुई है। उसका आरोप है कि बीती 24 सितंबर को कचहरी परिसर में उसके साथ मारपीट और बदसलूकी हुई थी। उसने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अंजली ने बताया कि इसके विपरीत, दूसरे पक्ष की शिकायत पर भुलत्थ थाने में तुरंत मामला दर्ज कर लिया गया। अंजली का कहना है कि पुलिस के इस रवैये से उसे लगा कि उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। अपनी सुनवाई न होने से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने अंजली को समझाकर शांत कराया। पुलिस प्रशासन के अनुसार, यह मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में है। महिला की जल्द ही डीसीपी स्तर के अधिकारी के साथ बैठक करवाई जाएगी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच के बाद निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें