संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। महानगर में सारा दिन रुक रुक कर होती रही बारिश के चलते जगह जल भराव हो गया। शहर में 50 एमएम बारिश के नगर निगम के बारिश के चलते किए प्रबंधों की पोल खोल दी। इस मुख्य रख निगम कमिश्नर ने 8 जोनों के स्टाफ को हर बारिश के बाद फील्ड में निकल कर जलभराव वाले इलाकों का जायजा लेने के आदेश दिए हैं। इसके बाद संबंधित स्टाफ जलभराव वाले इलाकों की स्थिति बारे व्हाटसएप ग्रुप में मैसेज भेजेगा और इसके बाद मशीनरी संबंधित इलाके में भेजी जाएगी। वीरवार को सुबह 8.30 बजे तक 28 एमएम और इसके बाद 22.9 एमएम बारिश हुई। निगम कमिश्नर ने कहा कि ज्यादा जलभराव वाले इलाके में बिना देरी जरूरत के मुताबिक मशीनरी भेजी जाएगी।