फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम के पानी के तीन अवैध कनेक्शन काटे

Tue, 28 Jun 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
नगर निगम टीम दौरे के दौरान अवैध कनेक्शन काटते हुए। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
वाटर सप्लाई के बकाया बिलों की वसूली के लिए नगर निगम की चार टीमों ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान तीन अवैध काटे गए और बकाया न जमा कराने वाले 45 लोगों को कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

 
नगर निगम के वाटर सप्लाई विंग के इंस्पेक्टर अश्वनी शर्मा ने बताया चार टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 60 से अधिक वाटर सप्लाई कनेक्शनों का निरीक्षण किया।

पटेल नगर व जोधामल कालोनी में 6 लोगों से 51 हजार, मेन बाजार में 3 लोगों से 32 हजार, मोहल्ला रामगढ़िया, पूरन नगर व सुंदर नगर में 4 लोगों से 31 हजार, राम शरणम कालोनी में 3 बकादारों से 6200 रुपये वसूल किए हैं। निगम की टीम ने नत्थू नगर में तीन अवैध कनेक्शन काटे और करीब 45 बकाएदारों को चेतावनी देकर जल्द बिल जमा करने के लिए कहा।  
विज्ञापन


निगम इंस्पेक्टर शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि  वह अपने पानी के बिलों को जल्द से जल्द जमा कर दें। बिल नहीं जमा करने पर मजबूरन कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। बकाया और जुर्माना लेने के बाद ही फिर से कनेक्शन जोड़े जाएंगे। असुविधा से बचने के लिए पानी के बकाया बिल तत्काल जमा कर दें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें