पप्पलप्रीत सिंह खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी हैं और इस समय जेल में बंद हैं। उसे 2023 के अजनाला थाना मामले के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया गया था।
अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर मजीठा विधानसभा से पप्पलप्रीत सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तरसेम सिंह और अन्य नेताओं ने अमृतसर स्थित पप्पलप्रीत सिंह के घर पहुंचकर उनके नाम की घोषणा की।
विज्ञापन
पप्पलप्रीत सिंह खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी हैं और इस समय जेल में बंद हैं। उसे 2023 के अजनाला थाना मामले के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया गया था और असम की डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया था। बाद में उसे पंजाब लाया गया और वर्तमान में वह गोइंदवाल की जेल में बंद हैं।
ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, एनएसए के तहत उस पर कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई गई है, जबकि उनके खिलाफ अन्य मामलों में कानूनी कार्रवाई जारी है।
पार्टी नेतृत्व का कहना है कि पप्पलप्रीत सिंह पंजाब के मुद्दों और पंथ से जुड़े मामलों को लेकर सक्रिय रहे हैं। उनके नाम की घोषणा के साथ ही मजीठा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। मजीठा को शिरोमणि अकाली दल का मजबूत गढ़ माना जाता है और इस सीट से पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया लंबे समय तक विधायक रहे हैं। अकाली दल (वारिस पंजाब दे) इससे पहले फतेहगढ़ साहिब की बस्सी पठाना सीट से सतवंत सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुका है।