फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश जितेंद्र उर्फ अजय के पैर में लगी गोली

Mon, 10 Aug 2026 06:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरनतारन। सोमवार को सरहाली थाना क्षेत्र में पुलिस और एक बदमाश के बीच गोलीबारी हुई। जवाबी कार्रवाई में कई आपराधिक मामलों में वांछित जितेंद्र सिंह उर्फ अजय निवासी हरिके के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार, जितेंद्र उर्फ अजय पर पट्टी, हरिके और सरहाली थानों में कई मामले दर्ज हैं। वह शूटआउट और रंगदारी से जुड़े मामलों में पुलिस को वांछित था। पुलिस का दावा है कि आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों के लिए काम करता था। वह रंगदारी के लिए गोलीबारी और आपराधिक वारदात को अंजाम देता था। एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना थी कि जितेंद्र उर्फ अजय सरहाली इलाके में वारदात करने आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ और जांच
गुप्त सूचना पर पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी की। एक संदिग्ध ने रुकने के बजाय नाकेबंदी तोड़कर भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी गोली उसकी टांग में लगी, जिसके बाद उसे काबू किया गया। पुलिस ने आरोपी से हथियार और बाइक जब्त कर जांच शुरू कर दी है। उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर गैंग सदस्यों और गैंगस्टरों के नेटवर्क का पता लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें