फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में शराब के ग्लास के साथ करवड़ा बदलने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। करवा चौथ के पावन त्योहार के अवसर पर 18 नौजवानों ने एक छोटी प्लेट में शराब का गिलास रखकर आपस में करवड़ा बदलने का स्वांग रचा। यही नहीं नौजवान सुहागिनों द्वारा गाए जाना वाला करवड़ा गीत भी गा रहे हैं। जैसे ही करवड़ा की धुन की पहली पंक्ति शुरू होती है, नौजवान प्लेट में रखे शराब के गिलास एक-दूसरे को आगे बढ़ाना शुरू कर देते हैं। धुन के खत्म होते ही शराब का गिलास हाथ आता है और उसे पीने लगते हैं। करवड़ा का स्वांग रच रहे इन नौजवानों ने इस दौरान शराब की बोतलें भी साथ रखी हैं। सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल रहा है। वहीं हिंदू शिव सेना (सूर्यवंशी) के अध्यक्ष सुनील भसीन और हिंदू शिव सेना (बाला साहिब ठाकरे) के जिला अध्यक्ष रजिंदर सहदेव ने इसका कड़ा विरोध जताकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें