टीटा को जेल भेजने से नाराज दोनों पत्नियां जीआरपी अधिकारियों से अपने पति को रिहा करवाने की गुहार लगाती रहीं लेकिन सुनवाई नहीं हुई। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे अचानक सीमा और मुस्कान अपने चार बच्चों के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गईं और अपने पति राज कुमार टीटा की रिहाई की मांग करने लगीं।
जानकारी मिलते ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट रतनजीत खुल्लर और सिविल लाइंस के प्रभारी इंस्पेक्टर शिवदर्शन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने टीटा की एक पत्नी सीमा को नीचे उतराने में सफलता हासिल की। सीमा ने नीचे आने के बाद अधिकारियों को बताया कि मुस्कान टीटा की रिहाई की जिद्द पर अड़ी है और बच्चों को नीचे फेंकने की धमकी दे रही है।
इस दौरान अधिकारियों ने भरोसा दिया कि टीटा के मामले में जांच करवाई जाएगी और अगर टीटा बेकसूर पाया जाता है तो उसे रिहा करवाया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक सीमा दोबारा से पानी की टंकी पर चढ़ गई और मुस्कान को बच्चों के साथ नीचे उतरने के लिए मनाया। इस तरह करीब साढ़े चार घंटे के ड्रामे के बाद टीटा की दोनों पत्नियां बच्चों के साथ टंकी से नीचे उतर आई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट रतनजीत खुल्लर ने सीमा को उसकी बीमारी के इलाज में सरकारी मदद करने और राशन देने का भी भरोसा दिया।