संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। जिला देहाती पुलिस ने दो तस्करों को एक किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान घरिंडा इलाके में रहने वाले गुरसेवक व कुलजीत के रूप में हुई हैं।
डीएसपी लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से हेरोइन के खेप सीमा के इस पार भेजी गई है। उस खेप को उक्त आरोपियों ने रिसीव किया है। दोनों शुक्रवार को हेरोइन की डिलिवरी के लिए जा रहे हैं। सूचना पर घरिंडा इलाके में नाकाबंदी कर बाइक पर आ रहे दोनों आरोपियों को रोका गया। आरोपियों से एक किलो हेरोइन बरामद हुई। जांच दौरान पता चला कि आरोपियों के पाकिस्तानी स्मगलरों के साथ संपर्क हैं। आरोपी अब तक चार से पांच खेप मंगवा कर आगे सप्लाई कर चुके हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।