संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। जिला देहाती पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन ग्लॉक पिस्तौल व एक बाइक बरामद की है। आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह निवासी सराय अमानत खां और रमन मसीह निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है।
एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अटारी इलाके में दो आरोपी हथियारों की सप्लाई करने के लिए पहुंचेंगे। डीएसपी अटारी लखविंदर सिंह की अगुवाई में टीम तैयार कर ट्रैप लगाया गया। नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने बाइक भगा ली। पुलिस ने आरोपियों को घेरा डालकर काबू किया। जांच दौरान पता चला कि आरोपियों के पाकिस्तानी तस्करों से संबंध है। दोनों पाकिस्तान से हथियार मंगवाकर गैंगस्टरों को सप्लाई करते थे।