फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में निहंगों के हमले में दो पुलिसकर्मी घायल, निहंग जत्थे के बाबा भरथ सिंह समेत 50 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तरनतारन। गोइंदवाल साहिब के जीवीके थर्मल प्लांट के पास बुधवार की दोपहर निहंग सिंहों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में चौकी खडूर साहिब का एएसआई सुखविंदर सिंह व हेड कांस्टेबल चरणजीत सिंह घायल हो गए। निहंग सिंहों ने पुलिस पार्टी पर उस समय हमला किया जब वह हजारों गाय लेकर सुल्तानपुर लोधी जाने वाले थे। थाना गोइंदवाल में निहंग जत्थे की अगुवाई करने वाले बाबा भरथ सिंह समेत 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गोइंदवाल साहिब स्थित जीवीके थर्मल प्लांट की जमीन पर कुछ महीनों से हजारों गायों के साथ निहंग सिंह रह रहे हैं। श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व के संबंध में समागम में हिस्सा लेने के लिए निहंग जत्था सुल्तानपुर लोधी रवाना होने वाला था। निहंग सिंहों को गायों को भी साथ ले जाना था। इसके चलते पैदा हुई यातायात समस्या को दूर करने के लिए पुलिस पार्टी पहुंची।
निहंगों ने जब गोधन को जब सुल्तानपुर लोधी के लिए रवाना किया तो पुलिस पार्टी ने रोकने की कोशिश की। इस पर बाबा भरथ सिंह व अन्य निहंगों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। दातर लगने से चौकी खडूर साहिब के एएसआई सुखविंदर सिंह व हेड कांस्टेबल चरणजीत सिंह घायल हो गए। सब इंस्पेक्टर सरदूल सिंह ने दोनों घायलों को खडूर साहिब के अस्पताल में दाखिल करवाया। एसएसपी ध्रुमन एच निंबाले ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लेने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद थाना गोइंदवाल साहिब में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें