फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Golden Temple Attack: स्वर्ण मंदिर में एक शख्स ने किया लोहे की रॉड से हमला, पांच लोग हुए घायल

Fri, 14 Mar 2025 10:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

स्वर्ण मंदिर परिसर में शुक्रवार को एक हमलावर ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में पांच लोग घायल हो गए। यह हमला श्री गुरु रामदास सराय में हुआ था। जहां तीर्थयात्रियों के लिए ठहरने की जगह है। गंभीर हालत में दो को इलाज के लिए भर्ती करना पड़ा।
विज्ञापन
एसीपी जसपाल सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर की श्री गुरु रामदास सराय में कुछ मजदूरों में झगड़ा हो गया। इस दौरान लोहे की पाइप से एक-दूसरे पर वार किया गया। मारपीट में दोनों ग्रुपों में कुछ लोग घायल हुए हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मजदूर गुलफाम निवासी हरियाणा को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। थाना कोतवाली पुलिस ने गुलफाम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

स्वर्ण मंदिर परिसर में श्री गुरु रामदास सराय में एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। श्री गुरु रामदास चैरिटेबल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. साहिल कुंद्रा ने बताया कि पांच मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो मरीजों की हालत गंभीर है। उन्हें श्री गुरु रामदास मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, वल्लाह में स्थानांतरित कर दिया गया है। तीन मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

ये भी पढ़ें: Punjab: बीएसएफ ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, तीन जगह मिली हेरोइन की खेप, फिरोजपुर में तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन


एसीपी जसपाल सिंह ने कहा कि गुरु रामदास सराय (कॉम्प्लेक्स) की दूसरी मंजिल पर यमुना नगर, हरियाणा निवासी जुल्फान नामक व्यक्ति चढ़ा। उसके हाथ में लोहे की रॉड थी। जब एक कर्मचारी ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने कर्मचारी जसबीर सिंह पर हमला कर दिया। आगे कहा कि जब श्रद्धालुओं और अन्य कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने उन पर भी हमला कर दिया। उन्होंने जुल्फान को पुलिस के हवाले कर दिया। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें