फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tarntaran News: पंजाब की गोइंदवाल साहिब जेल फिर चर्चा में, कैदी आपस में भिड़े, एक का कान काटा

Fri, 17 Mar 2023 04:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

वायरल वीडियो में चन्ना जेल प्रशासन पर सवाल उठाता है कि दबाव बनाकर उसका राजीनामा करवा दिया गया है। सब डिवीजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अरुण कुमार ने कहा कि घटना की जांच करवाई जा रही है। आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
अपना कान दिखाता घायल कैदी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जेल गोइंदवाल में बीते दिनों गैंगवार में दो कैदियों की हत्या के बाद सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी करने का दावा जेल प्रशासन ने किया लेकिन एक बार फिर इसकी पोल खुल गई। गुरुवार को गोइंदवाल जेल में कैदी और हवालाती फिर भिड़ गए। इसमें एक कैदी गुरचरण सिंह चन्ना बुरी तरह से घायल हो गया। कैदी ने जेल प्रशासन पर सही इलाज न करने का आरोप लगाया और एक वीडियो क्लिप इंटरनेट मीडिया साझा किया।

विज्ञापन


भिखीविंड के गांव माड़ी गौड़ सिंह के रहने वाले गुरचरण सिंह चन्ना के खिलाफ थाना सदर पट्टी में 26 अक्तूबर 2017 को चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी को पांच वर्ष की सजा हुई। चन्ना जेल के ब्लाक नंबर-1 की बैरक नंबर-5 में बंद था। नशे को लेकर हुए विवाद में हवालाती साजनप्रीत सिंह निवासी सुल्तानविंड, सुखविंदर सिंह निवासी गंडीविंड धत्तल, गुरपवित्र सिंह निवासी गांव लाखणा ने ब्लॉक नंबर-1 की बैरक नंबर-5 में जाकर कैदी गुरचरण सिंह चन्ना पर हमला कर दिया। उसका एक कान भी काट दिया।

वायरल वीडियो में चन्ना जेल प्रशासन पर सवाल उठाता है कि दबाव बनाकर उसका राजीनामा करवा दिया गया है। सब डिवीजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अरुण कुमार ने कहा कि घटना की जांच करवाई जा रही है। आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें