फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: केंद्रीय जेल में दो गुट भिड़े, तीन हवालाती घायल

Tue, 18 Nov 2025 10:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। केंद्रीय जेल फताहपुर में विवाद के बाद दो गुट भिड़ गए। हमले में दो हवालाती घायल हो गए। पुलिस ने पांच कैदियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जेल के सहायक अधीक्षक साहब सिंह ने बताया कि हवालातियों व कैदियों में रंजिशन झगड़ा हुआ। इसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। हमले में हवालाती अमृतपाल सिंह, जसबीर सिंह उर्फ मोटा और विशाल मसीह घायल हुए। शोर सुनकर जेल प्रशासन ने सभी को अलग किया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके बाद मामला पुलिस को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने साहब सिंह की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपियों की पहचान नामदेव निवासी बाबा जीवन सिंह नगर, करनजीत सिंह उर्फ करन थाना कंबोह, करन सिंह उर्फ शबी निवासी बाबा जीवन सिंह नगर छेहरटा, साहिल कुमार उर्फ संघा निवासी इंदिरा कालोनी और बिट्टू निवासी फेजपुरा के रूप में हुई है। सभी पर झगड़ा करने, हमला करने और गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें