फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप दो ड्रोन व हेरोइन बरामद

Wed, 10 Jul 2024 10:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरनतारन। भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप तलाशी अभियान चलाने के समय बीएसएफ व पंजाब पुलिस ने 2 ड्रोन व 508 ग्राम हेरोइन बरामद की। थाना वल्टोहा में अज्ञात व्यक्तियों पर केस दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि भारत-पाक सरहद से ड्रोन व नशीले पदार्थ बरामद होने का सिलसिला लगातार जारी है। डीएसपी सब डिवीजन भिखीविंड प्रीतइंद्र सिंह ने बताया कि सरहद पर तैनात बीएसएफ व थाना वल्टोहा की पुलिस द्वारा सरहदी क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था तब दिलबाग सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी कालिया के खेतों से एक चीनी ड्रोन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मक्खन सिंह निवासी कालिया के खेतों से 508 ग्राम हेरोइन व एक चीनी ड्रोन बरामद हुआ। थाना वल्टोहा की पुलिस ने यह ड्रोन व हेरोइन अपने कब्जे में लेने के बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न केस दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें