फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Sun, 28 Aug 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में फतेहगढ़ चूड़ियां निवासी जसपाल सिंह ने बताया कि उसका भाई बूआ सिंह पुलिस लाइन दुबुर्जी में तैनात था।
विज्ञापन


वह अपने भाई को मिलने के लिए आया था। मिलने के बाद वह वापस लौटने लगा तो भाई बस तक चढ़ाने के लिए आ गया। बस तक छोड़ने के बाद भाई पैदल ही वापस लौट रहा था तो पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।

इससे भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। थाना चाटीविंड पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


वहीं कुलदीप सिंह निवासी मुगल चक्क ने बताया कि वह और उसका साला अमरजीत सिंह अपने-अपने साइकिल पर सवार होकर किसी काम से गांव ईब्बन खुर्द को जा रहे थे। रास्त में ही एक तेज रफ्तार ट्रक चालक विरयाम सिंह निवासी तरनतारन ने अमरजीत की साइकिल को टक्कर मार दी।

इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक तुरंत मौके से फरार हो गया। थाना चाटीविंड पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें