पब्लिक फार्मेसी के डायरेक्टर गुरशरण सिंह ने बताया कि अमृतसर के 15 आउटलेट के अलावा जालंधर, लुधियाना, बटाला ओर मोहाली में भी उनके जितने भी आउटलेट है वहां सभी जगह पर डिपोर्ट होकर आए युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और उनकी काबिलियत के मुताबिक नौकरी दी जाएगी।
केवल इतना ही नहीं जो युवा अपना खुद का बिजनेस करना चाहते हैं, उनको फ्रेंचाइजी भी दी जाएगी। फ्रेंचाइजी लेकर वह अपना खुद का बिजनेस चला सकते हैं और भारत में रहते हुए अच्छा पैसा कमा सकते हैं।