फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: दो लाख तीन हजार 500 रुपये के नकली नोटों समेत दो काबू

Sat, 23 Aug 2025 10:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। गुरदासपुर पुलिस ने दो आरोपियों को दो लाख तीन हजार 500 रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है।
पत्रकारवार्ता में डीएसपी राजिंदर सिंह मन्हास ने बताया कि सुनील कुमार निवासी तालाबपुर पंडोरी ने थाना दोरांगला में शिकायत दर्ज कराई कि उनके हलके का एक ठेकेदार कमलदीप सिंह निवासी संत नगर गुरदासपुर नकली भारतीय करंसी का इस्तेमाल करता है। इस पर कार्रवाई करते हुए दोरांगला थाना पुलिस टीम ने 22 अगस्त को आरोपी कमलदीप सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से पांच-पांच सौ के सात नकली नोट बरामद किए। इस मामले में कमलदीप सिंह के पिछले लिंक की गहन जांच करने के बाद 24 अगस्त को आरोपी बटाला के गांव बसंतकोर निवासी निर्मल सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से पांच-पांच सौ के 400 नकली नोट बरामद किए। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें