फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते रंगे हाथ धरे गए दो वनकर्मी

Fri, 31 Jan 2014 07:58 AM IST
रोपड़
विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस विभाग ने वन विभाग के दो कर्मियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। विजिलेंस के डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि उन्हें एक किसान ने इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन


उन्हें सूचना मिली थी कि वन विभाग का ब्लाक अफसर गुरदास सिंह तथा वन गार्ड दलजीत ने उससे दस हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों कर्मियों ने किसान से यह पैसे उसकी जमीन संबंधी कार्य के एवज में मांगे थे। विभाग को किसान ने बताया कि उसे अपनी जमीन में से मिट्टी उठा कर घर में डालनी थी, जिसके लिए यह कर्मी उसे जमीन में दफा लागू होने की बात कह कर काम नहीं करने देते थे।

जबकि उसने संबंधित बाकी विभागों से इसकी मंजूरी ले ली है। डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि इन दोनों ने किसान से दस हजार रुपये मांगे थे, जिस पर किसान ने दो हजार रुपये उन्हें बुधवार को दिये थे। जबकि वीरवार को बाकी के आठ हजार रुपये देते के दौरान दोनों कर्मियों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले से संबंधित आरोपियों गुरदास सिंह तथा गार्ड दलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हेें गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें