फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: 985 ग्राम आइस ड्रग और दो पिस्तौल संग दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 31 Dec 2025 10:20 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। जिला देहाती पुलिस ने 985 ग्राम आइस ड्रग (मेथामफेटामाइन), दो पिस्तौल, दो मैगजीन व दो कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनजिंदर सिंह उर्फ तोती निवासी गांव भंडियार, थाना घरिंडा जिला अमृतसर और जसकीरत सिंह उर्फ लाला निवासी बल्ल खुर्द के रूप में हुई है।
एसएसपी सुहैल मीर ने बताया कि थाना घरिंडा पुलिस को सूचना मिली थी कि मनजिंदर सिंह उर्फ तोती नशा तस्करी में संलिप्त है। सूचना के आधार पर पुलिस ने ढोडीविंड मोड़ के पास नाकाबंदी कर उसे काबू किया। आरोपी से 985 ग्राम आइस ड्रग बरामद की। इस संबंध में थाना घरिंडा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, थाना कंबोअ पुलिस को सूचना मिली थी कि जसकीरत सिंह उर्फ लाला के पास अवैध हथियार हैं। पुलिस ने उसके घर पर रेड कर दो पिस्तौल, दो मैगजीन और दो कारतूस बरामद किए। इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें