बहरामपुर में शुक्रवार की रात दीनानगर रोड स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम तोड़कर चोरों ने नकदी चोरी करने का प्रयास किया। एटीएम पुलिस थाने से 100 से 150 मीटर की दूरी पर स्थित है।
शुक्रवार की रात नकदी चोरी करने के इरादे से एटीएम में आए। चोरों ने नकदी वाला कुछ हिस्सा तोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान एटीएम बूथ में लगे कैमरे के सेंसर ने हेडक्वार्टर हैदराबाद में एटीएम तोड़ने का सिगनल दिया। इस पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही चोर एटीएम तोड़ने के लिए लाया गया सामान को छोड़कर फरार हो गए। जानकारी मिलते ही डीएसपी (डी) राजेश कक्कड़ व थाना प्रभारी बहरामपुर अवधेश सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच की जा रही है।