फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर गिरा रेत से भरा ट्रक

Fri, 06 Dec 2013 10:47 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर में शहर के सबसे प्राचीन भंडारी ब्रिज का एक हिस्सा शुक्रवार सुबह उस समय ढह गया जब रेत से भरा एक ट्रक इस जर्जर पुल से गुजर रहा था। ट्रक भी रेलवे ट्रैक पर आ गिरा, जिससे करीब पांच घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही भी ठप रही।
विज्ञापन


 खास बात यह भी रही कि इसी पुल से जोड़कर जीएनडीयू तक बनाई गई सड़क का लोकार्पण शुक्रवार दोपहर को ही उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल करने वाले थे। पुल गिरने की घटना के बाद लोकार्पण के कार्यक्रम को टाल दिया गया।

  शुक्रवार सुबह करीब सवा छह बजे रेत से भरा एक ट्रक (पीबी 06-के-2897) पुलिस रेलिंग तोड़कर नीचे रेल ट्रैक पर जा गिरा। ट्रक के गिरने के कारण ब्रिज का एक हिस्सा टूट गया।
विज्ञापन


घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद अमृतसर पहुंचने वाली वाली सभी ट्रेनों को नजदीकी रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया गया और पावर इंजनों को जारी बिजली सप्लाई जंडियाला तक बंद कर दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रक को हटाने का काम शुरू किया। जीआरपी पुलिस ने ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कंडम घोषित किया जा चुका है ब्रिज
3 फरवरी 1956 को भंडारी ब्रिज का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों ने किया था। उस समय से इस ब्रिज पर ट्रैफिक लगातार बढ़ता गया और रखरखाव की लापरवाही में पुल की हालत खस्ता होती गई।

अब इस पुल को कंडम घोषित किया जा चुका है। पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक भी लगाई गई है, फिर भी भारी वाहन दौड़ते दिखाई दे जाते हैं।

ट्रैक पर ट्रक गिरने से यह ट्रेनें हुई लेट
रेलवे ट्रैक पर रेत से भरा ट्रक गिर जाने के बाद ट्रैक पर दोनों ओर आवाजाही प्रभावित हुई और जनशताब्दी, जनसेवा, सुपर एक्सप्रेस, पश्चिमी एक्सप्रेस को अमृतसर में ही रोकना पड़ा।

 दिल्ली से अमृतसर आने वाली गाड़ियों को लुधियाना से ब्यास तक विभिन्न स्टेशनों पर रोका गया। रेलगाड़ियां प्रभावित होने के कारण रेलवे इंक्वायरी पर लोगों का जमावड़ा लग गया। यात्री और स्टेशनों पर उनके परिजन काफी परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें