फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: धूप में अब काली ऐनक लगाकर ड्यूटी करेंगे ट्रैफिक पुलिसकर्मी

Tue, 13 Jun 2023 10:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को बांटी गईं काली ऐनक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। शहर की चरमरा चुकी ट्रैफिक व्यवस्था को ट्रैक पर लाने में चौक चौराहों में ड्यूटी करने वालों की अहम भूमिका है। पूरा दिन धूप में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों का लगातार ध्यान रखा जा रहा है। पहले उन्हें धूप से बचाने के लिए टेंट और छाते का प्रबंध किया गया था। अब उनकी आंखों को धूप की बीमारियों से बचाने के लिए काली ऐनक बांटी गईं हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस लाइन में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में डीसीपी हेडक्वार्टर वत्सला गुप्ता विशेष तौर पर पहुंचे। डॉ. मनजोत सिंह द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की आंखों का चेकअप किया गया। मेडिकल जांच के दौरान पुलिस कर्मचारियों की नजर भी चेक की गई और आंखों के रोगों को भी देखते हुए अधिकारियों को ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को काली ऐनक देने का सुझाव दिया गया। इसके चलते ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को धूप से बचाने के लिए काली ऐनक दी गईं हैं। अनिवार्य किया गया है कि पुलिस कर्मी दोपहर में धूप में ट्रैफिक कंट्रोल करने के दौरान काली ऐनक पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें