अमृतसर। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने शुक्रवार को प्रधान प्यारे लाल सेठ की अगुवाई में डीटीसी राजविंदर कौर व एडीसी हिमांशु अग्रवाल को मांगपत्र सौंपे। मांगपत्र में व्यापारियों ने बताया की अब तक जीएसटी में लगभग 935 बदलाव किए जा चुके है। 22 दिसंबर 2020 और एक जनवरी 2021 को एक बार फिर बदलाव कर केंद्र सरकार ने मंदी की मार झेल रहे व्यापार की कमर तोड़ दी हैं। सेठ ने कहा कि कोविड 19 के चलते लॉकडाउन के कारण व्यापारी की कमर पहले ही टूट चुकी है। व्यापारियों ने सरकार से आग्रह किया की नए िनयमों पर पुनर्विचार कर व्यापार जगत को राहत दी जाए। इस मौके पर समीर जैन, सुरिंदर दुग्गल, एसके वधवा, रंजन अग्रवाल, राकेश ठकुराल, अनिल कपूर, बलबीर भसीन, विकास नारंग, सुनील चोपड़ा हाजिर थे।