अटारी-वाघा के रास्ते से भारत-पाकिस्तान का ट्रेड 2019 में पुलवामा हमले के बाद बंद हो गया था। इस बीच भारत और अफगानिस्तान का ट्रेड जारी रहा। 23 अप्रैल को भारत सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए अटारी सीमा को बंद कर दिया था।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के माहौल बाद बंद हुआ भारत-अफगानिस्तान के बीच व्यापार दोबारा शुरू हो गया है। शुक्रवार को पाकिस्तान स्थित वाघा सरहद पर फंसे 50 के करीब ट्रकों में से छह ट्रक इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट अटारी में दाखिल हुए।
विज्ञापन
आईसीपी और कस्टम के मुताबिक यह वही ट्रक हैं, जो तनाव के चलते पाकिस्तानी सीमा में फंसे थे। ड्राईफ्रूट ट्रेडर एसोसिएशन के अनिल मेहर ने बता कि अटारी-वाघा के रास्ते से भारत-पाकिस्तान का ट्रेड 2019 में पुलवामा हमले के बाद बंद हो गया था। इस बीच भारत और अफगानिस्तान का ट्रेड जारी रहा। 23 अप्रैल को भारत सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए अटारी सीमा को बंद कर दिया था और वीजा पर आए पाकिस्तानियों को वापस लौटने का आदेश जारी कर दिया गया था।
अफगानिस्तान के साथ व्यापार भी 23 अप्रैल से ही बंद हो गया था। इसके बाद भारत की तरफ से सर्जिकल स्ट्राइक और पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन हमले जारी रहे और माहौल अधिक तनावपूर्ण हो गया था। इन हालात के चलते सरहद फंसे 50 के करीब ड्राइफ्रूट के अफगानी ट्रक वहीं रह गए थे। अब हालात होने पर ट्रकों को भेजने की बात कही गई थी जिस के तरह अब ट्रक आने शुरू हो गए है।