ट्रैक्टर के पलटने से चालक उसके नीचे दब गया, जिस कारण वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। आसपास एकत्रित हुए लोगों ने तुरंत गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली को साइड पर करके चालक को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए।
अजनाला इलाके में शनिवार रात गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट कर नाले में गिर गई। ट्रॉली के नीचे दबने से चालक बलजीत सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।
किसान बलजीत सिंह शनिवार को ट्रॉली में गन्ने लादकर बेचने निकला था। सक्की नाले के पुल पर पहुंचते ही ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। घटना के बाद केबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल भी मृतक के परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने परिवार को आर्थिक मदद की भी घोषणा की। धालीवाल ने कहा कि जिस जगह पर हादसा हुआ वहां सड़क काफी संकरी है। सक्की नाले के ऊपर बने पुल को भी चौड़ा किया जाएगा और रेलिंग लगाई जाएगी।