फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज किसान फूंकेंगे कृषि कानूनों की प्रतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। कुल हिंद संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 13 जनवरी को विभिन्न गांवों व शहरों में कृषि कानूनों की कॉपियां जलाई जाएंगी। वहीं रेलवे स्टेशन गुरदासपुर पर मंगलवार को 104वें दिन भी किसानों का धरना जारी रहा। किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि कानूनों को रद्द नहीं कर रही है। किसानों में आक्रोश बढ़ता चला जा रहा है। किसान अब 13 जनवरी को विभिन्न स्थानों पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन करेंगे। किसान कानून रद्द करवाकर ही दम लेंगे। तब तक किसान डटें रहेंगे। इस मौके पर सुखदेव सिंह, मक्खन सिंह कोहाड़, एसपी सिंह, अजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें