फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: खड़े ट्रक से टकराया टिप्पर, चालक की मौत

Sat, 17 Oct 2026 05:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरनतारन। नेशनल हाईवे पर गांव कदगिल के पास शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में क्रशर से भरे टिप्पर के चालक की मौत हो गई। टिप्पर ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टिप्पर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


हादसे में टिप्पर चालक साजनप्रीत सिंह (23-24 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। वह क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार ट्रक तकनीकी खराबी के कारण हाईवे किनारे रोका गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें