श्रद्धालु बिकर सिंह, बिक्रमजीत सिंह और हरप्रीत सिंह 25 नवंबर को पंजा साहिब जाते समय गायब हो गए। पाकिस्तान पुलिस तीनों श्रद्धालुओं का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए पाकिस्तान रवाना हुए जत्थे में से तीन श्रद्धालु लापता हो गए। तीनों ही पंजाब के अलग-अलग जिलों के रहने वाले है। इनके नाम बिकर सिंह निवासी जालंधर, बिक्रमजीत सिंह निवासी तरनतारन और हरप्रीत सिंह निवासी अमृतसर है।
विज्ञापन
यह तीनों 25 नवंबर को जब जत्था पंजा साहिब के लिए रवाना हुआ, तो रास्ते में तीन श्रद्धालु लापता हो गए। फिलहाल इनके बारे में अभी तक कुछ भी पता नही चल पाया है। वहीं पाकिस्तान की पुलिस की ओर से तीनों श्रद्धालुओं का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
गौर हो कि गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शनों के लिए गए सिख श्रद्धालुओं का जत्था 22 नवंबर को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते रवाना हुआ था। इस जत्थे में कुल 2,339 सिख श्रद्धालु रवाना हुए थे। इसमें श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज भी गए थे। जत्था 22 नवंबर को ननकाना साहिब पहुंचा था और 23 व 24 नवंबर को वहीं ठहरा था। इसके बाद 25 नवंबर को पंजा साहिब के लिए रवाना हुआ था।